Haryana : हरियाणा में टूटी सड़कें आम जनता के लिए परेशानी बन गई हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 6179 किलोमीटर सड़कों की हालत खराब है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा में मुलाना विधायक पूजा द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए दी।
2026 में पूरा होगा काम
गंगवा ने बताया कि राज्य में 6179 किलोमीटर लंबी सड़कों में सुधार की आवश्यकता है। सरकार की ओर से एक अप्रैल 2025 को इन सड़कों की मरम्मत की मंजूरी दी जा चुकी है। मरम्मत का कार्य सितंबर में शुरू होगा, जो 31 मार्च 2026 में पूरा होगा।
इस कार्य के तहत 1275 किलोमीटर सड़कों की लंबाई को 12 फीट से 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। करीब 3487 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। यह कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। गंगवा ने बताया कि 15435 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव संविदा एजेंसियां कर रही हैं।
मानसून के दौरान सड़कों में बनने वाले गड्ढों की मरम्मत का कार्य एजेंसियां ही नियमित रूप से करती हैं। इसके अलावा कई अन्य विधायकों के अतारांकित और तारांकित प्रश्नों का जवाब भी संबंधित विभाग के मंत्रियों की ओर से दिया गया। Haryana








