Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में स्थित चौधरी देवीलाल शुगर मिल, आहुलाना में एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय मजदूर मौसम की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बारिश के दौरान मौसम छत से टपक रहे पानी को रोकने के लिए पॉलिथीन लगाने छत पर चढ़ा था।
प्रत्यक्षदर्शी मजदूर राजदीप सैनी के अनुसार, बारिश के चलते मौसम छत पर प्लास्टिक की पॉलिथीन बिछाने गया था। छत पर पहले से ही एक थ्री फेस बिजली की तार में कट था और पानी की टंकी का पाइप भी बिजली की तार से जुड़ा हुआ था। जैसे ही मौसम ने लोहे के पाइप को हटाने की कोशिश की, उसे तेज करंट लग गया और वह छत पर ही चिपक गया।
साथी मजदूरों ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कराई, लेकिन तब तक मौसम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि शुगर मिल में करीब 40 मजदूर उत्तर प्रदेश से आए हुए हैं, जो ठेकेदार रामनिवास के अधीन काम करते हैं।








