न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana news : हरियाणा में इन 18 गांवों की जमीनों के रेट छुएंगे आसमान, जाने सरकार का प्लान

On: August 25, 2025 4:27 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) एक खूबसूरत शहर बसाने जा रहा है, जहां न सिर्फ आलीशान सेक्टर्स होंगे, बल्कि एयरपोर्ट से लेकर एक्सप्रेसवे तक इसकी मुठ्ठी में होंगे।

 

375 JBT teachers in Haryana will be re-examined.
Haryana : हरियाणा के 375 JBT टीचरों की दोबारा होगी जांच, गड़बड़ी की आशंका

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) मास्टर प्लान 2031 के तहत फरीदाबाद और पलवल के बीच में बसे इन 18 गांवों की 4500 एकड़ जमीन पर 12 नए सैक्टर और एक टाउनशिप बसाने जा रहा है। ये सभी न्यू फरीदाबाद का हिस्सा होंगे। सबसे खास बात है कि ऐसा पहली बार होगा जब एचएसपीवी यहां न केवल रेजिडेंशियल सेक्टर्स बल्कि एक इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी बनाने जा रहा है।18 में से 9 गांवों की करीब 9000 एकड़ जमीन पर यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगी।Haryana news

 

In Haryana, children in grades 4 and 5 will read newspapers on this day.
Haryana : हरियाणा में इस दिन चौथी व 5वीं के बच्चे पढ़ेंगे अखबार, शिक्षा निदेशालय ने निर्देश किए जारी

मिली जानकारी के अनुसार, न्यू फरीदाबाद के रूप में बसने जा रहे इस शहर में फरीदाबाद के सोतई, सुनपेड़, साहुपुरा, मलेरना और जाजरू की जमीन, खेड़ी कलां, नचौली, ताजापुर, ढहकोला, शाहबाद, बदरपुर सैद, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदापुर, सदपुरा व तिगांव शामिल हैं। इन 18 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से आवेदन भी मांगे गए हैं और उन्हें सरकार की ओर से बेहतरीन मुआवजा दिए जाने का वादा भी किया गया है।

 

Haryana News: हरियाणा के नगर पालिका शाहाबाद के जेई निलंबित,सचिव को चार्जशीट के आदेश
जानकारी के मुताबिक, गांवों की जमीन का मुआवजा तो काफी होगा ही, शहर में तब्दील होने के बाद इसकी एक-एक इंच जगह काफी कीमती हो जाएगी।एचएसवीपी के अनुसार इस जमीन पर जो 12 सेक्टर बनने जा रहे हैं उनमें सेक्टर 94 A, 96, 96 A, 97 A, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 शामिल हैं ।इनमें सेक्टर 100 को कमर्शियल सेक्टर बनाया जाएगा वहीं सेक्टर 96 A और 97 A में पब्लिक यूटिलिटी स्पेस बनाए जाएंगे यानि यहां स्कूल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।Haryana news

 

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment