Haryana : हरियाणा के डबवाली में 24 अगस्त को होने वाले यूथ मैराथन 2025 के लिए पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार काफी संख्या में प्रतिभागी डबवाली यूथ मैराथन 2025 में भाग लेंगे और कस्बा डबवाली में काफी वाहनों के आने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान 24 अगस्त को सुबह चार बजे से 10 बजे तक चौटाला रोड गांव शेरगढ़ से नजदीक बस स्टेंड, कालोनी रोड तक बंद रखा जाएगा।
रूप मैप जारी
बिश्नोई धर्मशाला से कबीर चौक व कबीर चौक से अंडर ब्रिज कबीर बस्ती तथा गुरु नानक धर्मकांटा तक बंद रहेगा। कबीर चौक से रेलवे फाटक पीएनबी बैंक तक मार्ग को बंद रखा जाएगा। डबवाली यूथ मैराथन 2025 के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने व आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु अस्थाई मार्गों का रूप मैप जारी किया गया है।
इस रूटों का करें प्रयोग
1. गंगानगर व हनुमानगढ़ (राजस्थान) तथा चौटाला से पंजाब व सिरसा जाने वाले वाहन भारतमाला रोड़ का प्रयोग कर सकते हैं।
2. गांव अबूबशहर, आसाखेड़ा सकता खेड़ा व शेरगढ़ से आने वाले वाहन गांव शेरगढ़ से अलीकां को जाने वाले मार्ग का प्रयोग करते हुए ऐलनाबाद रोड़ से एनएच-09 का प्रयोग करके सिरसा जा सकते हैं तथा भारतमाला रोड़ से गांव डूमवाली होते हुए बठिंडा तथा श्री मुक्तसर साहिब जा सकते हैं।









