Haryana News: अंबाला कैंट को मॉडल सिटी बनाने के लिए विज ने पार्षदों को दिया 5-सूत्रीय एजेंडा, ये होगा काम

Published On: May 4, 2025
Follow Us
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी नगर परिषद के पार्षदों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने वार्डों में बिजली, पानी, सड़कें, जल निकासी और सफाई जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि यदि सभी पार्षद ईमानदारी से काम करें तो अंबाला कैंट को राज्य का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाया जा सकता है।

विज शनिवार को अंबाला सदर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने वार्ड-7, 17, 18, 19, 21, 24 और 25 के पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्षदों को पांच-सूत्रीय एजेंडा अपनाना होगा।

क्या कहा मंत्री अनिल विज ने?
विज ने कहा, “हर पार्षद को अपने वार्ड में शाम के समय निरीक्षण करना चाहिए और समस्याओं की पहचान कर तुरंत समाधान करवाना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि किसी स्ट्रीट लाइट में खराबी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। शहर में लगभग 15,000 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी पार्षदों की है।”

उन्होंने कहा कि पार्षदों को यह भी देखना चाहिए कि हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंच रहा है या नहीं। सिर्फ वाहन में बैठकर घूमना पर्याप्त नहीं है, जनता को बार-बार शिकायत न करनी पड़े, इसकी जिम्मेदारी पार्षदों की है। बिजली के खंभे, झूलते तार या बंद ट्यूबवेल जैसी समस्याओं को भी पार्षदों को गंभीरता से लेना होगा।

सख्त हिदायतें भी दीं
विज ने कहा, “किसी भी वार्ड में एक भी गली गंदी नहीं होनी चाहिए। मैं जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करूंगा कि हर पार्षद को पूरी तरह से सपोर्ट स्टाफ मिले। सभी सफाईकर्मियों को काम पूरा करने के बाद पार्षद से हस्ताक्षर कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका वेतन रोक दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि यदि सड़कें खराब हैं तो उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। विज ने बताया कि हर दो महीने में एक टीम पांच-सूत्रीय एजेंडा के आधार पर हर वार्ड का मूल्यांकन करेगी। प्रत्येक बिंदु पर 10 अंक दिए जाएंगे और कुल 50 अंकों का स्कोर तैयार किया जाएगा। यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से जारी की जाएगी और सभी वार्डों की रैंकिंग होगी। यदि कोई वार्ड गंदा पाया गया तो अंक काटे जाएंगे।



कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment