HBSE 10th 12th Result 2025: हो गया कन्फर्म, बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी, 12वीं का पहले होगा रिजल्ट जारी, ये रही डेट

Published On: May 3, 2025
Follow Us
HBSE 10th 12th Result 2025: हो गया कन्फर्म, बोर्ड चेयरमैन ने दी जानकारी, 12वीं का पहले होगा रिजल्ट जारी, ये रही डेट

HBSE 10th 12th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस साल का रिजल्ट खास इसलिए है क्योंकि 10वीं के गणित के पेपर में कुछ सवाल सिलेबस से बाहर थे, और इस मुद्दे पर शिक्षा बोर्ड ने बच्चों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


HBSE 10th 12th Result 2025 में कोई गलती नहीं, सावधानी से किया जा रहा काम

चरणबद्ध तरीके से रिजल्ट तैयार किया जा रहा है ताकि कोई गलती न हो। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह फैसला है, इसलिए हर कदम पर सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 12वीं के रिजल्ट के बाद जल्द ही 10वीं का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।


12वीं का रिजल्ट पहले, 10वीं का रिजल्ट जल्दी

डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा क्योंकि बच्चों को कॉलेज में दाखिला लेना होता है और कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी होती है। इसके बाद, 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।

15 मई तक जारी हो जाएगा रिजल्ट HBSE 10th 12th Result 2025

चेयरमैन पवन कुमार ने 12वीं के बाद बच्चों को कॉलेज में दाखिला लेना होगा और कई तरह के कंपीटीशन की तैयारी करनी होती है. इसलिए 10-15 दिनों में पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा.


गणित के पेपर पर लिया गया महत्वपूर्ण फैसला

इस बार 10वीं के गणित पेपर में कुछ सवाल सिलेबस से बाहर थे, जिसके कारण बच्चों को परेशानी हुई। इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय लेकर बच्चों के हित में फैसला लिया है।


रिजल्ट कैसे चेक करें:

  1. HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.bseh.org.in

  2. रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, रिजल्ट को SMS के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment