HBSE 10th Results 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित करवाई थीं। लेकिन 28 फरवरी 2025 को हुई गणित की परीक्षा के बाद छात्रों और शिक्षकों ने पेपर में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न होने का आरोप लगाया। इसको लेकर शिक्षा जगत में काफी चर्चा हुई है।
बोर्ड ने लिया संज्ञान
छात्रों ने HBSE को इस मुद्दे पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। इसके बाद बोर्ड ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की मीटिंग बुलाई और पेपर की जांच करवाई। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मिल सकते हैं ग्रेस मार्क्स
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जानकारी दी कि छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। बोर्ड जल्द ही आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देने पर विचार कर रहा है। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जिनका रिजल्ट इस वजह से प्रभावित हो सकता था।
रिजल्ट अपडेट
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि HBSE 10th Result 2025 घोषित होने में अभी 10 से 15 दिन और लग सकते हैं। अवार्ड लिस्ट मंगवाई जा चुकी है और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
महत्वपूर्ण बातें:
-
गणित के पेपर में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों की जांच पूरी।
-
ग्रेस मार्क्स दिए जाने की संभावना।
-
रिजल्ट जल्द ही bseh.org.in पर जारी होगा।




