Haryana: हरियाणा के मंत्रियों और कर्मचारियों के विदेशी दौरों पर रोक, जानें वजह

Published On: May 21, 2026
Follow Us

Haryana News: वैश्विक स्तर पर बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव और संभावित तेल संकट के असर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती और संसाधनों के नियंत्रित उपयोग की दिशा में सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में सरकारी कर्मचारियों और मंत्रियों के विदेशी दौरों पर फिलहाल रोक जैसी स्थिति बन गई है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार विदेश यात्राओं को लेकर नई गाइडलाइन तैयार कर रही है। इसके लागू होने के बाद केवल बेहद जरूरी या विशेष परिस्थितियों में ही विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विपुल गोयल का जापान दौरा टला

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सिलसिले में 19 से 22 जून तक जापान जाना था, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। इसकी पुष्टि स्वयं मंत्री ने की है।

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए मॉरिशस, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं।

सीएम कार्यालय के अधिकारी को भी नहीं मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक को-ऑर्डिनेटर ने भी जापान यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इसे मंजूरी नहीं दी गई।

अनिल विज के विभाग में भी विदेश यात्रा पर सख्ती

श्रम एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज के विभाग में भी कुछ कर्मचारियों ने निजी खर्च पर विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। विभागीय स्तर पर इन आवेदनों को भी मंजूरी नहीं दी गई। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार फिलहाल विदेश यात्राओं को लेकर बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है।

खर्चों में कटौती पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही अपने सरकारी काफिले में 50 प्रतिशत कटौती कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों से भी अनावश्यक खर्च कम करने की अपील की है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment