Haryana: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, इस दिन से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां

Published On: May 20, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी और भीषण लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। अब प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 मई से समर वेकेशन शुरू होंगे। पहले ये छुट्टियां 1 जून से निर्धारित थीं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अधिकारियों के साथ बुधवार को करीब दो घंटे चली बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्थिति की समीक्षा कर छुट्टियां पहले शुरू करने का निर्णय लिया है।

23 मई तक ही जाएंगे बच्चे स्कूल

24 मई रविवार होने के कारण अब छात्रों को केवल 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। इसके बाद पूरे राज्य में समर वेकेशन लागू हो जाएंगे।

रेवाड़ी में स्कूल टाइमिंग बदली

भीषण गर्मी को देखते हुए अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

20 मई 2026 से अगले आदेश तक स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment