Haryana: हरियाणा में बड़े स्तर पर IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Published On: May 18, 2026
Follow Us

Haryana IPS-HPS Transfer: हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई नियुक्तियां कर दीं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सिबाश कबिराज बने गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त

सिबाश कबिराज, जो अब तक पंचकूला के पुलिस आयुक्त और साइबर व SCRB का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं, गुरुग्राम के वर्तमान पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

करनाल और हिसार रेंज में नए आईजी नियुक्त

सीआईडी में आईजी के पद पर तैनात अशोक कुमार को करनाल रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वहीं वर्तमान एडीजीपी करनाल रेंज डॉ. मट्टा रवि किरण को एडीजीपी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV एवं ACB) नियुक्त किया गया है।

कुलदीप सिंह को हिसार रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वे के.के. राव का स्थान लेंगे। के.के. राव को एडीजीपी RTC भोंडसी नियुक्त किया गया है।

दक्षिण रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी ओमप्रकाश को

ओमप्रकाश को दक्षिण रेंज रेवाड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान आईजी नाजनीन भसीन को HAP मधुबन के साथ-साथ RTC भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एसपी स्तर पर भी कई बदलाव

सुरिंदर सिंह भोरिया को एसपी STF पंचकूला और एसपी कमांडो करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अदिति सिंह को एसपी SV एवं ACB गुरुग्राम नियुक्त किया गया है, जबकि सिद्धार्थ धांडा को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच बनाया गया है।

इसके अलावा पूजा डाबला को एसपी ERSS पंचकूला नियुक्त किया गया है।

वहीं, एडीजीपी RTC भोंडसी और ACB का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं चारू बाली अब केवल एडीजीपी भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम के पद पर कार्य करेंगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment