Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, 17 मई से लू चलने की चेतावनी

Published On: May 14, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 मई से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नारनौल में 42.5 डिग्री, हिसार में 41.4 डिग्री, रोहतक में 41.2 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने सिरसा और फतेहाबाद जिलों में आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में तूफान के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

बुधवार सुबह जींद, हिसार, पानीपत, करनाल, कैथल और फतेहाबाद में बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रात के समय बहादुरगढ़ में ओलावृष्टि हुई। वहीं सोनीपत, करनाल और भिवानी में झमाझम बारिश देखने को मिली, जबकि कई जिलों में रातभर तेज आंधी चलती रही।

रातें अभी भी दे रही राहत

दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद प्रदेश में रात का मौसम अभी अपेक्षाकृत राहतभरा बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

रोहतक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। इसके अलावा गुरुग्राम में 22.0 डिग्री और चंडीगढ़ में 23.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment