Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Published On: May 12, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए तेज आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के छह जिलों महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूह में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

रोहतक सबसे गर्म शहर

सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। रोहतक सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 38.1°C और हिसार में 37.8°C तापमान दर्ज किया गया।

वहीं भिवानी में तापमान में सबसे ज्यादा 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

बादलवाई के कारण न्यूनतम तापमान में रविवार की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह रोहतक और गुरुग्राम प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा सिरसा में 6.5 मिलीमीटर हल्की बारिश दर्ज की गई। रात के समय हवाओं में बढ़ी नमी के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment