Haryana: हरियाणा में गेस्ट टीचर्स के लिए खुशखबरी, सरकार ने मानदेय में की बढ़ोतरी

Published On: May 9, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी।

सरकारी आदेश के अनुसार, अब जेबीटी अतिथि अध्यापकों का कुल मानदेय बढ़कर 36,700 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। वहीं पीजीटी गेस्ट टीचर्स को अब 49,400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

बेस रेट पर 3 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर फैसला

शिक्षा विभाग ने यह बढ़ोतरी बेस रेट पर 3 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर लागू की है। आदेशों के अनुसार, जेबीटी का बेस रेट 26,000 रुपये है, जिस पर 3 प्रतिशत के हिसाब से 780 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह पीजीटी का बेस रेट 36,000 रुपये है, जिस पर 1,080 रुपये की वृद्धि की गई है।

पहले से लागू हो चुकी थी 2 प्रतिशत वृद्धि

विभागीय आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इससे पहले 1 जनवरी 2025 से पहले चरण में 2 प्रतिशत वृद्धि लागू की गई थी। उस समय जेबीटी शिक्षकों के मानदेय में 520 रुपये और पीजीटी शिक्षकों के मानदेय में 720 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

अब 1 जुलाई 2025 से इसे बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कुल मानदेय में और इजाफा हुआ है।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

प्रदेश में अतिथि अध्यापक लंबे समय से महंगाई और आर्थिक जरूरतों को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार के इस फैसले से हजारों गेस्ट टीचर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment