Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम वालों को जल्द मिलेगी राहत, मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण की तैयारी तेज

Published On: May 7, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय तैयारियां तेज हो गई हैं। दूसरे चरण की शुरुआत से पहले गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने वर्ल्ड बैंक से 2800 करोड़ रुपये का ऋण मांगा है। यह राशि परियोजना की कुल अनुमानित लागत का करीब 60 प्रतिशत बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार विश्व बैंक की एक टीम हाल ही में गुरुग्राम पहुंची और प्रस्तावित मेट्रो रूट व परियोजना का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि जून 2026 तक ऋण प्रक्रिया पूरी हो सकती है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

फिलहाल मेट्रो विस्तार के पहले चरण पर तेजी से काम चल रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो लाइन बिछाई जा रही है। वहीं दूसरे चरण के तहत सेक्टर-9 से सेक्टर-23, उद्योग विहार और साइबर सिटी तक नया ट्रैक तैयार किया जाएगा।

विश्व बैंक की टीम ने निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रूट में कुछ बदलावों की भी सिफारिश की है। इन सुझावों पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-5 से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए अलग मेट्रो रूट विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment