Haryana Police Constable Bharti PMT: हरियाणा कर्मचारी चीन आयोग ने पुरुष कॉन्स्टेबल (GD) और पुरुष कॉन्स्टेबल (GRP) भर्ती 2026 के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को जारी शॉर्टलिस्टिंग नोटिस के आधार पर चयनित उम्मीदवारों का PMT 11 मई से 18 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार तय तिथि और शिफ्ट में रिपोर्ट करना होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले अपना एडमिट कार्ड और शेड्यूल चेक कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। PMT के दौरान उम्मीदवारों की लंबाई, छाती सहित अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज, पहचान पत्र और आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।







