Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 30 वर्षीय महिला की उसके ही पति पर हत्या करने का आरोप है। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली की रहने वाली थी और अपने पति गौरव के साथ भांगरौला गांव में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, रेखा का शव घर से करीब 100 मीटर दूर मुख्य रास्ते पर खून से लथपथ हालत में मिला। शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया। सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Haryana News
प्रारंभिक जांच में हत्या का शक पति गौरव पर जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है, जिससे पुलिस को उसकी तलाश में मुश्किल आ रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं। Haryana News
पड़ोसियों के मुताबिक, दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसे इस हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने के रास्ते और वारदात की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके। Haryana News







