Haryana: हरियाणा में चुनावी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में एक युवक की मौत

Published On: May 5, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में नगर पालिका चुनाव के बीच देर रात हिंसक घटना सामने आई है। नकाबपोश हमलावरों द्वारा किए गए हमले के बाद हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दुकान के बाहर हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट

जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोनी नामक युवक रात को एसबीआई बैंक के पास स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान 5 से 6 अज्ञात युवक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए वह दुकान से बाहर भागा, लेकिन हमलावर उसके पीछे दौड़ पड़े।

आत्मरक्षा में फायरिंग, एक की मौत

झड़प के दौरान प्रदीप सोनी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इस दौरान आदमपुर क्षेत्र के भाणा गांव निवासी शुभम को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रदीप सोनी भी घायल हुआ है।

राजनीतिक जुड़ाव भी आया सामने

बताया जा रहा है कि प्रदीप सोनी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ था और उकलाना नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय था। उसने हाल ही में एक कार्यक्रम आयोजित कर कई लोगों को पार्टी से जोड़ा था।

पुलिस जांच में जुटी, रंजिश की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment