Haryana News: हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा फैसला सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 26 अप्रैल को हुई परीक्षा में 5,388 अभ्यर्थियों की OMR शीट अमान्य घोषित कर दी है।
गलत भरने पर हुई कार्रवाई
आयोग के अनुसार, सामान्य अध्ययन (पेपर-1) और सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (पेपर-2) में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने OMR शीट गलत तरीके से भरी या आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं किया। इसी कारण यह कड़ी कार्रवाई की गई। दोनों पेपरों में 2,199-2,199 OMR शीट रद्द की गई हैं।
आंसर-की और रिजल्ट जारी
HPSC ने दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही सामान्य अध्ययन और CSAT के अलग-अलग परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक कटऑफ जारी नहीं की गई है।
करीब आधे अभ्यर्थी ही पहुंचे परीक्षा में
इस परीक्षा के लिए कुल 93,696 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 48,087 ही परीक्षा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों ने भी ध्यान खींचा है।
जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट
आयोग की ओर से संकेत दिए गए हैं कि जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा (Mains) अगले महीने आयोजित की जाएगी।







