Haryana: हरियाणा में बिजली निगम के CFO को किया गया बर्खास्त, IDFC बैंक घोटाले में लिया गया एक्शन

Published On: May 4, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में सामने आए 590 करोड़ रुपये के IDFC बैंक घोटाले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई सरकारी धन में कथित अनियमितताओं और फर्जी लेनदेन के गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

फर्जी ट्रांजेक्शन का आरोप

अमित दीवान पर आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर संदिग्ध तरीके से खाते खुलवाए और करीब 50 करोड़ रुपये के फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाए। मामला हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के खातों से जुड़ा हुआ है, जिसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है।

इस घोटाले की जांच पहले राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई थी, जिसके बाद केस को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया है। अब इस पूरे मामले में गहन जांच जारी है।

अमित दीवान को 18 मार्च को ACB ने गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल वह अंबाला सेंट्रल जेल में बंद हैं।

जांच में सामने आया है कि दीवान ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक में गलत मंशा से दो खाते खुलवाए और मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment