Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेक्टर-65 स्थित एम-3-एम हाईट्स सोसाइटी में एक व्यक्ति ने ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।









