Haryana: हरियाणा में 2500 नए पटवारियों की जल्द नियुक्ति, 8 विभागों में मिलेगा मौका

Published On: May 2, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में पटवारियों की कमी को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 2500 नए पटवारियों से तैनाती के लिए उनके पसंदीदा 5 जिलों के विकल्प मांगे गए हैं। यह प्रक्रिया भू-अभिलेख निदेशालय हरियाणा द्वारा शुरू की गई है।

इन 8 विभागों में मिले विकल्प

पटवारियों को कुल 8 विभागों में नियुक्ति का विकल्प दिया गया है, जिनमें राजस्व विभाग, कंसोलेटेडेशन ऑफ होल्डिंग्स विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह तक इन सभी पटवारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए जा सकते हैं।

1500 पटवारी जाएंगे राजस्व विभाग में

भू-अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि सबसे पहले खाली पदों को भरा जाएगा। करीब 1500 पटवारियों को राजस्व विभाग में तैनात किया जाएगा। ये मुख्य रूप से स्वामित्व, लाल डोरा और जमीन से जुड़े मामलों को संभालेंगे। साथ ही, अगले ढाई महीने में नए पटवार सर्कल भी बनाए जाएंगे।

प्रदेश में पटवारियों की भारी कमी

वर्तमान स्थिति की बात करें तो कई जिलों में पटवारियों की भारी कमी बनी हुई है। रोहतक, झज्जर और सोनीपत में सबसे ज्यादा कमी है। हिसार, भिवानी और सिरसा जैसे कृषि क्षेत्रों में 70–75% पद खाली हैं। इस वजह से इंतकाल (म्यूटेशन) और पैमाइश के हजारों मामले लंबित पड़े हैं।

🌾 किसानों को हो रही परेशानी

गिरदावरी और फसल नुकसान के आकलन के दौरान किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह प्रशासन को, खासकर पंचकूला और रेवाड़ी, में आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट पर काम चलाना पड़ रहा है

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment