Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 4000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र होंगे सरकारी भवनों में शिफ्ट

Published On: May 2, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किराये के भवनों में संचालित हो रहे 4,000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को अब सरकारी इमारतों में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण के दौरान की थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। विभाग ने सभी जिलों में उपलब्ध सरकारी भवनों में उपयुक्त स्थान की पहचान के लिए अन्य विभागों से सहयोग मांगा है।

सरकार का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण के साथ सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रदेश के करीब 1,000 आंगनबाड़ी केंद्रों को “सक्षम आंगनबाड़ी” के रूप में विकसित करने और 1,000 केंद्रों को प्ले-स्कूल में अपग्रेड करने की योजना भी इस सत्र में लागू की जा रही है।

वर्तमान में कई आंगनबाड़ी केंद्र गांवों और शहरों में छोटे-छोटे किराये के कमरों या स्कूलों के एक कमरे में संचालित हो रहे हैं, जहां जगह और सुविधाओं की कमी बनी रहती है। ऐसे में इन्हें सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त स्थान और सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment