Haryana: हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

Published On: May 2, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के हिसार में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पति ने पत्नी पर प्रेस (इस्त्री) से हमला कर दिया और बाद में उसका गला दबा दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जब महिला फोन कॉल का जवाब नहीं दे रही थी, तो उसका भाई उसके ससुराल पहुंचा, जहां उसने बहन को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतका की पहचान 36 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है, जो संत नगर की रहने वाली थी। उसकी करीब 8 साल पहले सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। दंपति की एक 6 साल की बेटी भी है। सोनिया एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी, जबकि उसका पति टूर एंड ट्रैवल का काम करता है।

महिला के भाई ने बताया कि उसने शुक्रवार को कई बार बहन को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गया। आरोप है कि महिला की छाती में प्रेस से वार किया गया था और गला दबाने के निशान भी थे।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला को दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही परिवार में प्रॉपर्टी विवाद भी चल रहा था, जिसमें मृतका को बार-बार निशाना बनाया जाता था। महिला के भाई ने सिविल लाइन थाने में पति, उसके भाई, भाभी और मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment