Haryana: हरियाणा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, बनेंगे 10 नए IMT

Published On: April 29, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) प्रोजेक्ट के तहत अंबाला जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र में किसानों ने जमीन देने पर सहमति जता दी है। बुधवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में करीब 450 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान किसानों ने आईएमटी की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी किसानों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नारायणगढ़ में आईएमटी विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सरकार पहले से ही अंबाला क्षेत्र में औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है और यहां आईएमटी के विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब नारायणगढ़ में भी इसी तर्ज पर आधुनिक औद्योगिक केंद्र विकसित करने की योजना है, जिससे इसे गुरुग्राम की तरह एक विकसित औद्योगिक हब के रूप में तैयार किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में राज्य में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इनमें मानेसर, बावल, रोहतक, फरीदाबाद, सोहना और खरखौदा जैसे क्षेत्रों में पहले से काम चल रहा है। अंबाला, जो पहले से मिक्सी उद्योग और चिकित्सा उपकरण निर्माण के लिए जाना जाता है, अब दो नए आईएमटी के जरिए अपनी औद्योगिक पहचान को और मजबूत करेगा।

इस बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment