Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जिलों में तेज आंधी के बाद बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है।
नारनौल और हिसार में बारिश, हांसी में धूल भरी आंधी
हरियाणा के नारनौल और हिसार में तेज आंधी के बाद बारिश हुई, जबकि हांसी में धूल भरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया। सिरसा में बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक महसूस की गई।
कई जिलों में बारिश की संभावना
हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रात 10 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
देखें तस्वीरें


तापमान में गिरावट के संकेत
मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
फरीदाबाद और रोहतक सबसे गर्म
सोमवार को फरीदाबाद सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.4°C दर्ज किया गया। वहीं रोहतक में 44.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में न्यूनतम 38°C तापमान दर्ज हुआ।
सामान्य से ज्यादा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हीटवेव और गर्म रात जैसी स्थिति बनी रही। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3°C अधिक दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अप्रैल और 2 मई तक राज्य में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार हैं। 1 मई को केवल आंशिक बादल रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39°C और न्यूनतम तापमान 21 से 23°C के बीच रहने की संभावना है।








