Haryana: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

Published On: April 27, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड-3 से पार्टी के पार्षद प्रत्याशी संजीव शर्मा का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

NDPS एक्ट में सजा बना कारण

जानकारी के अनुसार, संजीव शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस (नशीले पदार्थ) एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें स्थानीय अदालत उन्हें 10 साल की सजा सुना चुकी है। हालांकि उन्होंने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जहां मामला अभी लंबित है।

नामांकन पत्र में इस केस का जिक्र भी किया गया था, जिसके आधार पर जांच के दौरान उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।

कवरिंग कैंडिडेट को मिल सकता है समर्थन

संजीव शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन दाखिल किया था, जो वैध पाया गया है। ऐसे में अब कांग्रेस वार्ड-3 से उन्हें आधिकारिक समर्थन दे सकती है।

अंबाला में कुल 80 नामांकन

नगर निगम चुनाव के तहत अंबाला में मेयर पद के लिए भाजपा की अक्षिता सैनी, कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी, निर्दलीय सोनिया रानी मैदान में हैं।

वहीं, 20 वार्डों के लिए कुल 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 28 अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट होगी।

नामांकन से ठीक पहले बदला उम्मीदवार

नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने वार्ड-19 से भी अपना प्रत्याशी बदल दिया था। पहले सचिन पुनिया को टिकट दिया गया था और वे प्रचार भी शुरू कर चुके थे, लेकिन नामांकन खत्म होने से महज तीन घंटे पहले पार्टी ने उनकी जगह पुनीत कवि को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

पुनीत कवि को स्थानीय विधायक निर्मल सिंह का समर्थक माना जाता है। पिछले चुनाव में वे एससी रिजर्व वार्ड से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment