Haryana: हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी और 4 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या

Published On: April 26, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने 3 माह के बेटे को लेकर फरार हो गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर के आंगन में मिले मां-बेटी के शव

सूचना मिलने पर जब महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के आंगन में मां और बेटी के शव पड़े मिले। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और नाक-कान से खून बह रहा था।

दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप

मृतका के भाई नरवीर ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन मितलेश की शादी 2020 में पलवल के किठवाड़ी गांव के धर्मवीर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो गाड़ी, जमीन और 25 लाख रुपये की दहेज मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, मांग पूरी न होने पर महिला को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

अस्पताल में भर्ती के दौरान भी मारपीट का आरोप

परिवार ने बताया कि हाल ही में जब मितलेश ने एक बेटे को जन्म दिया था, तब अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर महिला की मां और भाई के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

3 माह का बच्चा लापता

घटना के बाद से महिला का 3 माह का बेटा गायब है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी पति बच्चे को अपने साथ ले गया है और उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति धर्मवीर समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment