Haryana: हरियाणा में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा परिणाम

Published On: April 26, 2026
Follow Us

Haryana Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से जारी है और 2 मई तक मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नॉर्मलाइजेशन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्नातक दाखिलों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) का रिजल्ट जारी किया जाएगा। संभावना है कि 12 से 15 मई के बीच 12वीं का परिणाम घोषित हो सकता है, जबकि इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

5.21 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5,21,795 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 10वीं के 2,78,334 और 12वीं के 2,43,461 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

नकल के मामलों में कमी

इस बार परीक्षा में नकल के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बोर्ड के अनुसार, कुल करीब 300 केस ही दर्ज किए गए, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम हैं।

जिलों की बात करें तो नूंह में सबसे ज्यादा 74 नकल के मामले सामने आए, जबकि यमुनानगर और अंबाला जैसे जिलों में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ। कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में सिर्फ 1-1 मामला, कैथल में 4, पंचकूला में 3 और सिरसा, हिसार व फतेहाबाद में 2-2 केस सामने आए।

29 अप्रैल को होगी सुनवाई

नकल के मामलों में फंसे विद्यार्थियों के लिए 29 अप्रैल को सुनवाई तय की गई है। बोर्ड ने संबंधित छात्रों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

रिजल्ट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

बोर्ड प्रशासन ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मूल्यांकन और जांच प्रक्रिया पूरी होते ही परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे, जिसका लाखों छात्रों को बेसब्री से इंतजार है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment