Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 370.52 करोड़ रुपये मुआवजा जारी करने को दी मंजूरी

Published On: April 25, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2025 फसल मुआवजा योजना के तहत 370.52 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए बनाई जाने वाली सभी योजनाओं को सरल और सहज बनाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को दूर करने के भी निर्देश दिए।

इस फैसले से राज्य के 1.5 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह भुगतान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, जो मेरी फसल मेरा ब्योरा प्रणाली से जुड़ा एक पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

सरकार ने बताया कि पहले चरण में 10 दिसंबर 2025 को 53,821 किसानों को 116.15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस पोर्टल ने 5500 से अधिक संदिग्ध और फर्जी दावों को छांटकर वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक और जियो-रेफरेंस्ड वेरिफिकेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर हरियाणा आपदा राहत प्रबंधन में नए मानक स्थापित कर रहा है। जियो-रेफरेंसिंग के जरिए खेतों की सटीक लोकेशन और फसल से जुड़ा डेटा दर्ज किया जा रहा है, जिससे नुकसान का सही आकलन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द पूरा किया जाए और प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment