HSSC Constable PMT: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल (GD) और पुरुष कांस्टेबल (GRP) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 17 अप्रैल 2026 के नोटिस के क्रम में अगले तीन दिनों 27, 28 और 29 अप्रैल 2026 के लिए निर्धारित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को तय दिन और बैच के अनुसार ही उपस्थित होना होगा।
आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को प्रतिदिन चार बैचों में बुलाया जाएगा। पहले बैच की रिपोर्टिंग सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जबकि अंतिम बैच दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।

दिनवार और बैच अनुसार शेड्यूल
27 अप्रैल 2026
1st बैच (06:30 AM): 289375 – 338942
2nd बैच (08:30 AM): 302180 – 313929
3rd बैच (10:30 AM): 313933 – 326186
4th बैच (12:30 PM): 326202 – 340688
28 अप्रैल 2026
1st बैच (06:30 AM): 340708 – 396878
2nd बैच (08:30 AM): 355903 – 368124
3rd बैच (10:30 AM): 368153 – 381956
4th बैच (12:30 PM): 381968 – 396819
29 अप्रैल 2026
1st बैच (06:30 AM): 396889 – 468503
2nd बैच (08:30 AM): 411883 – 427263
3rd बैच (10:30 AM): 427368 – 446513
4th बैच (12:30 PM): 446514 – 468626
एडमिट कार्ड जरूरी
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी उपस्थिति से पहले आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी नए अपडेट या बदलाव के लिए नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।











