Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, यात्रियों को मिलेगी बेहतर बस सेवा

Published On: April 23, 2026
Follow Us

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। सिविल एविएशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा ने एयरपोर्ट परिसर का दौरा कर बस सेवा सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

बुधवार को हुए निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर चल रहे लंबित कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि हिसार एयरपोर्ट पर हर पांच मिनट के अंतराल पर विमान लैंड और टेकऑफ कर सकता है, हालांकि कैट-2 और ऑटो पायलट मोड से लैंडिंग की अनुमति अभी मिलनी बाकी है। इस पर डॉ. अनुपमा ने निर्देश दिए कि आवश्यक अनुमतियों के लिए डीजीसीए के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाए।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में हिसार से दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए उड़ान सेवाएं संचालित हैं। साथ ही जल्द ही अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी नई उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना है।

डॉ. अनुपमा ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के पहले चरण के बाद यहां हवाई यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment