Haryana: हरियाणा में आधी रात गोलियों की गूंज, पूर्व सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

Published On: April 22, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। देर रात करीब 1:30 बजे भूरे का माजरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सरपंच ऋषि पाल के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे और घर पर करीब 14 से 15 राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिस घर पर फायरिंग की गई, वह पूर्व सरपंच का है और उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर लंबे समय से बंद पड़ा था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment