Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Published On: April 13, 2026
Follow Us

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50–55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं, 14 अप्रैल से महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और ओडिशा में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में 3–4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ लू चलने की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन कई जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 17 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और गर्मी व आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतें। खासतौर पर किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment