Haryana: हरियाणा में 2 आईएएस अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

Published On: April 9, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में आदेश चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए हैं। हालांकि आधिकारिक पत्र में सस्पेंशन की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए IDFC First Bank से जुड़े कथित घोटाले से जुड़ी मानी जा रही है।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में 2011 बैच के प्रदीप कुमार I और 2012 बैच के राम कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदीप कुमार I वर्तमान में राज्य परिवहन विभाग में डायरेक्टर एवं विशेष सचिव के पद पर तैनात थे और 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वहीं राम कुमार सिंह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) में अतिरिक्त CEO के रूप में कार्यरत थे, जिनकी रिटायरमेंट 30 नवंबर 2027 को निर्धारित है।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात जारी 15 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस कथित बैंक फ्रॉड मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपी जा सकती है। इससे पहले ही सरकार ने कुछ अधिकारियों को साइडलाइन करते हुए कड़ा रुख अपनाया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment