Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, कृषि विभाग का डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published On: April 8, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उर्वरक लाइसेंस दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने लाइसेंस जारी कराने के लिए कुल 1 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से 50 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था, जबकि बाकी 50 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने ट्रैप बिछाया और बुधवार को आरोपी को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

इस मामले में आरोपी डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ थाना एसीबी रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल एसीबी आगे की जांच में जुटी हुई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment