HSSC Constable Bharti: हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का शेड्यूल जारी

Published On: April 7, 2026
Follow Us

HSSC Constable Bharti: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने जहां एक ओर फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का शेड्यूल घोषित किया है, वहीं ग्रुप-सी भर्ती में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से छूटे अभ्यर्थियों की प्रक्रिया भी पूरी करने का फैसला लिया है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि जिन अभ्यर्थियों का CET ग्रुप-सी 2025 परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया था और जिन्होंने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनका वेरिफिकेशन अब PMT से पहले किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 15 अप्रैल से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा में कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए करीब 2.70 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे उम्मीदवारों की है जिन्होंने वर्ष 2025 में CET ग्रुप-सी परीक्षा दी थी।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment