Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने अलर्ट किया जारी

Published On: April 5, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 अप्रैल की रात से 8 अप्रैल तक प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसका असर हरियाणा में भी दिखाई देगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन इसके बाद अचानक बदलाव आएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, जबकि बादलों और हवाओं की वजह से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment