Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 37.60 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

Published On: April 3, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 8 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाने के लिए 37.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन नए पीएचसी के निर्माण से ग्रामीण आबादी को उनके नजदीक ही बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ये केंद्र फतेहाबाद के बनगांव और समैण, हिसार के लाडवा, रोहतक गिरावड़ और समर गोपालपुर, सोनीपत के फरमाणा और सरगथल तथा सिरसा के मल्लेकन गांव में स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, सिरसा जिले के मल्लेकन गांव में मौजूदा पीएचसी भवन को जर्जर और असुरक्षित घोषित किया जा चुका है, इसलिए वहां आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनाया जाएगा। वहीं अन्य गांवों में पहली बार पीएचसी स्थापित होंगे, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

वित्तीय प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 1144 लाख रुपये और राज्य बजट हेड 4210 से 2616.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह कुल लागत 37.60 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment