Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Published On: March 31, 2026
Follow Us

Haryana Weather: शाम 8:35 बजे जारी इस अपडेट के अनुसार India Meteorological Department ने हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, हांसी, हिसार और फतेहाबाद में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

इस दौरान मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। खुले में खड़े रहने, खासकर पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे रुकने से बचें क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहता है। तेज हवाओं की वजह से कमजोर ढांचे, होर्डिंग्स या टीन शेड को नुकसान हो सकता है, इसलिए सुरक्षित जगह पर रहना बेहतर है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment