Haryana: हरियाणा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने उठाया ये अहम कदम

Published On: March 25, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। समग्र शिक्षा योजना के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को हर वर्ष निःशुल्क किताबें दी जाती हैं। इसी क्रम में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 45.05 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिससे लाखों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

इस संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् के प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda की अध्यक्षता में 29 दिसंबर 2025 को उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में चयनित फर्मों को पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण और आपूर्ति का कार्य सौंपा गया। इसके बाद 8 जनवरी 2026 को संबंधित फर्मों को कार्यादेश जारी कर दिए गए, जिनके तहत 15 अप्रैल तक सभी किताबों की आपूर्ति पूरी करनी है।

विभाग के अनुसार, शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में कई जिलों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति पहले ही शुरू हो चुकी है। अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कक्षा 1 से 8 तक की किताबें जिला स्तर पर पहुंचाई जा चुकी हैं।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment