Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Published On: March 24, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 23 से 27 मार्च के बीच प्रदेश में रुक-रुक कर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ दिनों में बारिश तो कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 25 मार्च को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 24 मार्च को अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 26 मार्च को सबसे अहम अलर्ट जारी किया गया है, जब कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन के लिए ‘बी प्रिपेयर्ड’ यानी पीला अलर्ट जारी किया गया है। 27 मार्च को एक बार फिर मौसम साफ रहने के आसार हैं।

सोमवार को हुई बारिश का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया। हरियाणा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सबसे अधिक तापमान भिवानी में 30.7°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुग्राम, जींद, करनाल, रोहतक और हिसार समेत अधिकांश जिलों में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण दिन में धूप का असर कम रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 12°C दर्ज किया गया। इसके अलावा नारनौल और करनाल के आसपास के क्षेत्रों में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि गुरुग्राम, हिसार और रोहतक में यह 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रात के समय अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment