Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Published On: March 23, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागते समय गिरकर घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, ये वही आरोपी हैं जिन्होंने 17 मार्च को जुलाना के व्यापारी सुशील तायल का अपहरण कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की कोशिश की थी। उस समय व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए थे।

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर गतौली नहर पुल के पास अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा। इसी दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से प्रवेश और सागर नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर की पिस्तौल, खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment