Haryana: हरियाणा में विवाहिता बेटी संग फरार, गहने और नकदी ले जाने का आरोप

Published On: March 17, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में कैथल जिले के सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 25 वर्षीय विवाहिता अपनी छोटी बेटी के साथ घर से फरार हो गई। आरोप है कि वह घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई।

घटना उस समय की है जब महिला का पति मध्य प्रदेश में कंबाइन पर फसल कटाई के लिए गया हुआ था, जबकि उसकी सास भी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर विवाहिता अपनी तीन-चार साल की बेटी के साथ अकेली थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकल गई।

सास ने दर्ज कराई शिकायत

महिला की सास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा काम के सिलसिले में मध्यप्रदेश गया हुआ है। वह खुद भी सुबह घर से बाहर गई थी। इसी बीच उसकी पुत्रवधू बेटी को साथ लेकर फरार हो गई।

शिकायत के अनुसार महिला अपने साथ करीब तीन तोले सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के गहने, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और लगभग 50 हजार रुपये नकद लेकर गई है।

युवक पर ले जाने का आरोप

सास का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि गांव मरदेड़ी का एक युवक संजय उसे बाइक पर बैठाकर ले गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जगबीर सिंह के अनुसार विवाहिता और उसकी बेटी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment