Haryana: हरियाणा में दर्दनाक घटना, पिता ने दो साल की बेटी को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से लगाई छलांग

Published On: March 16, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर सोसाइटी की 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही Haryana Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक की पहचान नांगलोई निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित Joyville Society में अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के साथ रहता था।

पुलिस के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राहुल ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment