Haryana: हरियाणा में किसान की गंडासे से हत्या, भैंसें लादकर भागते समय पलटी पिकअप

Published On: March 13, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में गुरुवार रात पशु चोरी की वारदात के दौरान एक 52 वर्षीय किसान की गंडासे से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य बुजुर्ग को भी बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

भैंसें लादकर भागे आरोपी

जानकारी के अनुसार पशु चोर रात के समय किसान के घर के पास से भैंसें चोरी कर पिकअप वाहन में लादकर भाग रहे थे। इसी दौरान किसान ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने गंडासे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हाईवे पर पलटी पिकअप

वारदात के बाद आरोपी भैंसों को पिकअप में लेकर भाग निकले, लेकिन कुछ दूरी पर हाईवे पर उनकी गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए।

चोरी की थी वारदात में इस्तेमाल गाड़ी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी भी चोरी की थी। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment