Haryana: हरियाणा में गैस सिलेंडर सप्लाई प्रभावित, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Published On: March 12, 2026
Follow Us

Haryana News: अमेरिका, इजरायल, और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हरियाणा में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई रुकने से ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर संकट खड़ा हो गया है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी भी प्रभावित हो रही है। कई जगहों पर लोगों के पास केवल कुछ दिनों का ही गैस स्टॉक बचा है।

मुरथल में पाइप्ड गैस सप्लाई 20% घटी

हरियाणा के सबसे बड़े फूड हब मुरथल में पाइप्ड गैस की आपूर्ति करीब 20 प्रतिशत तक घट गई है। इससे ढाबों और रेस्टोरेंट्स को संचालन में परेशानी हो रही है।

इसके साथ ही गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग की जा रही है। गुरुवार सुबह से कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर

स्थिति का फायदा उठाकर कई जगह कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 से 4 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए 18001802087 टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि गुरुवार को यह नंबर काम नहीं कर रहा था।

मंदिर में प्रसाद व्यवस्था भी प्रभावित

गैस की कमी का असर धार्मिक स्थलों पर भी दिखने लगा है। मनसा देवी मंदिर पंचकुला में प्रतिदिन करीब 25 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाता है, लेकिन गैस की कमी के कारण अब रोटी का प्रसाद बंद किया जा रहा है। कल से श्रद्धालुओं को केवल कढ़ी-चावल और दाल-चावल ही दिया जाएगा।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment