Haryana News: हरियाणा सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए फसलों की खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत मसूर, सरसों, चना, सूरजमुखी और ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद अलग-अलग तिथियों पर शुरू की जाएगी।
सरकार के अनुसार मसूर की खरीद 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, सरसों की खरीद 28 मार्च से 1 मई तक और चना की खरीद 1 अप्रैल से 10 मई तक की जाएगी। वहीं ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद 15 मई से 20 जून तक तथा सूरजमुखी की खरीद 1 जून से 30 जून तक की जाएगी।
मुख्य सचिव ने की खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ में बैठक कर सीजन 2026-27 के लिए Price Support Scheme> (PSS) के तहत सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में प्रमुख फसलों के रकबे और उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। सरसों का उत्पादन लगभग 13.17 लाख टन होने का अनुमान है।
सूरजमुखी का उत्पादन करीब 0.70 लाख टन रहने की संभावना है। चना और मसूर के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन भी बढ़ने का अनुमान है।
फसलों के लिए तय किया गया MSP
बैठक में चालू सीजन के लिए Minimum Support Price (MSP) की भी समीक्षा की गई। सरकार ने विभिन्न फसलों के लिए निम्न MSP तय किया है:
सरसों – 6,200 रुपये प्रति क्विंटल
चना – 5,875 रुपये प्रति क्विंटल
मसूर – 7,000 रुपये प्रति क्विंटल
सूरजमुखी – 7,721 रुपये प्रति क्विंटल
ग्रीष्मकालीन मूंग – 8,768 रुपये प्रति क्विंटल
किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य बिना देरी के मिल सके।







