Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है।हरियाणा सरकार ने एंटी टैररिस्ट स्क्वायड (ATS) का विभागीय ढांचा तय कर लिया है। कुल 575 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें 481 नियमित और 94 संविदा पद शामिल हैं। बजट में ATS के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम और पंचकूला में ATS के 2 थाने खोलने की घोषणा की है।
वित्तीय शक्तियों का प्रयोग पंजाब वित्तीय नियम (हरियाणा पर लागू) के तहत होगा और IG स्तर का अधिकारी कंट्रोलिंग ऑफिसर रहेगा। ATS मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SP) हैडक्वार्टर कार्यालय प्रमुख होंगे। पुलिस, एफ.एस.एल., अभियोजन और वित्त विभाग से डैपुटेशन पर तैनाती के साथ-साथ संविदा स्टाफ एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। अहम यह है कि प्रस्तावित आदर्श आतंकवाद विरोधी सेवा संरचना के तहत ATS में तैनात पुलिस अधिकारियों (कांस्टेबल से DSP रैंक तक) के साथ-साथ तोड़फोड़ विरोधी जांच दल और बम निरोधक दल के सदस्यों को मूल वेतन का 30 प्रतिशत विशेष भत्ता के रूप में दिया जाएगा।
ATS को लीड IGP स्तर का IPS अफसर करेगा। इसके बाद 4 IPS रैंक के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी दी जाएगी। 9 डिप्टी SP रखे जाएंगे। एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉनों, 2 असिस्टैंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टैंट डायरैक्टर (बैलेस्टिक), 2 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर रखे जाएंगे। इसके अलावा 2 पोस्टें सीनियर साइंटिफिक असिस्टैंट की रखी गई हैं।
साइंटिफिक असिस्टैंट (एक्सप्लोसिव) की एक पोस्ट, लैब असिस्टैंट (एक्सप्लोसिव) की पोस्ट ATS में आवंटित की गई है। वहीं अन्य स्टाफ में सैक्शन ऑफिसर (अकाऊंट) की इसकी एक पोस्ट होगी। एक ऑफिस सुरपरिटेंडेंट और 2 पोस्टें डिप्टी सुपरिटेंडेंट की रखी गई है। अन्य स्टाफ की कैटेगरी में एक पर्सनल असिस्टेंट, 4 असिस्टैंट, 8 क्लर्क और 3 पोस्टें सीनियर स्केल स्टैनोग्राफर की रखी गई हैं।
एक्सक्लूसिव क्लर्किल कैडर में 1 इंस्पैक्टर, 1 SI, 2 ASI, 4 हैड कांस्टेबल, 8 कांस्टेबल, 1 SI (अकाऊंट), 1 ASI अकाऊंट, 2 हैड कांस्टेबल अकाऊंट और 4 कांस्टेबल अकाऊंट के पद रखे गए हैं।
IGP करेंगे नेतृत्व, 4 SP और 9 DSP तैनात
ATS का नेतृत्व IGP रैंक का IPS अधिकारी करेगा। इसके अधीन 4 SP, 9 डिप्टी SP, एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, 2 असिस्टैंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टेंट डायरैक्टर (बैलेस्टिक), 2 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, 2 सीनियर साइंटिफिक असिस्टैंट, एक साइंटिफिक असिस्टैंट (एक्सप्लोसिव) और एक लैब असिस्टेंट (एक्सप्लोसिव) तैनात होंगे।
प्रशासनिक ढांचे में सैक्शन अफसर (अकाऊंट), ऑफिस सुपरिटेंडेंट, डिप्टी ऑफिस सुपरिटेंडेंट, पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टैंट, क्लर्क, स्टैनोग्राफर सहित अलग क्लैरीकल कैडर के पद भी शामिल किए गए हैं।
जनरल ड्यूटी में 17 इंस्पैक्टर और 20 SI होंगे तैनात
ATS की जनरल कैटेगरी में 17 इंस्पैक्टर, 20 SI, 70 असिस्टैंट SI, 120 हैड कांस्टेबल, 186 कांस्टेबल के पदों को शामिल किया गया है। संविदा के 94 पद होंगे। इनमें सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (सीनियर सिस्टम एनालिस्ट), डिजीटल फॉरेंसिक परीक्षक (सिस्टम विश्लेषक), नैटवर्किंग निगरानी और आक्रामक अवरोधन विशेषज्ञ (सिस्टम विश्लेषक), ATS हॉर्स और ATS पी.एस.एस. के लिए प्रोग्रामर/डाटा विश्लेषक, नक्शानवीस, कुक, ATS पी. एस. जल वाहक, सफाईकर्मी, माली, ATS मुख्यालय, ए.टी. एस. पुलिस स्टेशन, विशेष आप्रेशन इकाइयां, चपरासी के पद शामिल किए गए हैं।








