Haryana: हरियाणा में कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Published On: March 1, 2026
Follow Us
Annual examinations for classes 1 to 8 in Haryana will begin from this date

Haryana: हरियाणा में कक्षा 1 से 8 तक स्कूली बच्चों के लिए एग्जाम पेपर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार परीक्षाएं 11 मार्च 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेंगी। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उपस्थिति, मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी करने को कहा गया है।

शेड्यूल

जानकारी के मुताबिक, कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों की 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित और 18 मार्च को EVS की परीक्षा होगी। इन कक्षाओं के बच्चों के लिए यह साल की अंतिम मूल्यांकन परीक्षा है, इसलिए स्कूलों ने तैयारी तेज कर दी है। प्राथमिक कक्षाओं में बेसिक लर्निंग पर जोर है। ऐसे में अभिभावकों की भूमिका भी अहम हो जाती है, क्योंकि कम उम्र के बच्चों के लिए समय प्रबंधन और दोहराव जरूरी है। Haryana News

परीक्षा कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 6th के विद्यार्थियों की 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। मिडिल कक्षाओं में विषयों की संख्या बढ़ने से तैयारी का दबाव भी बढ़ता है। इसलिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी रहे।

विस्तृत कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी और 18 मार्च को ड्राइंग व संगीत की परीक्षा होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 8वीं की 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 मार्च को ड्राइंग व संगीत और 18 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी।

अप्रैल में मिलेगा दूसरा मौका

मिली जानकारी के अनुसार, नई शिक्षा नीति के तहत असफल विद्यार्थियों और अंक सुधार के इच्छुक छात्रों के लिए अप्रैल में सप्लीमेंटरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों का एक शैक्षणिक वर्ष बच सकेगा और उन्हें दोबारा तैयारी का अवसर मिलेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, राज्यभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यह डेटशीट बहुत जरूरी है। अब स्कूलों में दोहराव, मॉडल टेस्ट और रिवीजन क्लास का दौर तेज होने की संभावना है।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment