न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Haryana : हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे 8 हजार रुपए महीना, CM ने नई योजना को दी मंजूरी

On: January 30, 2026 12:11 PM
Follow Us:
These children in Haryana will receive 8,000 rupees per month.

Haryana : हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए एक नई छात्रवृत्ति योजना को लागू किया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के शहीदों तथा युद्ध या ऑपरेशन में हताहत सैनिकों के बच्चों को 5,000 से 8,000 रुपए महीने तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसको लेकर सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

CM ने योजना को दी थी मंजूरी

Applications for Haryana Sports Nursery till February 15
Haryana : हरियाणा में खेल नर्सरी के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

CM सैनी ने जून 2025 में हुई कैबिनेट मीटिंग में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की योजना को मंजूरी दी थी। अब इसका नोटिफिकेशन जारी कर इसे लागू किया गया है। सीएम सैनी ने विधानसभा चुनावों से पहले जारी अपने संकल्प पत्र में इसका वादा किया था।

96000 रुपए साल तक का प्रावधान

Husband was having fun with his girlfriend, wife caught him
Haryana : पति गर्लफ्रेंड संग मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा..हो गया हंगामा

नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को प्रति वर्ष 60,000 रुपए मिलेंगे। जबकि ग्रेजुएशन के छात्रों को प्रति वर्ष 72,000 रुपए मिलेंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि प्रति वर्ष 96,000 रुपए निर्धारित की गई है।

इन बच्चों को ही मिलेगा लाभ

Recruitment for 390 posts of Assistant Staff Nurse
Assistant Staff नर्स के 390 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

युद्ध, आईईडी विस्फोट, आतंकवादी हमले, सीमा झड़पें, हृदय गति रुकना, हवाई दुर्घटना, समुद्र में मृत्यु, आंतरिक सुरक्षा कर्तव्य के दौरान, प्राकृतिक आपदाएं और बचाव अभियान में प्रभावित सैनिकों के बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा। इनके लिए असाधारण साहस और निर्णय लेने की क्षमता की आवश्यकता होती है। वहीं पॉलिसी में यह प्रावधान है कि मृतक कर्मचारी को सेवा में शामिल होने के समय हरियाणा का निवासी होना चाहिए। चाहे उसका वर्तमान आवासीय पता कुछ भी हो।

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment